नगर आयुक्त गौरव कुमार ने विकास कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

– *हैवतमऊ झील, कम्युनिटी सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूल में चल रहे निर्माण कार्यों का लिया जायजा*

लखनऊ नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने शनिवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं को शेष कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव, मुख्य अभियंता (सिविल) श्री महेश वर्मा सहित संबंधित अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*जोन-8 में अमृत योजना के तहत विकसित की जा रही हैवतमऊ झील का निरीक्षण*
नगर आयुक्त ने सर्वप्रथम जोन-8 में अमृत योजना के अंतर्गत विकसित की जा रही हैवतमऊ झील का निरीक्षण किया। झील के विकास का अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है तथा कुछ छोटे कार्य शेष हैं। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिशासी अभियंता को शेष कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

*रजनी खंड में नाला निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश*
इसके बाद नगर आयुक्त ने सीएम ग्रिड के तहत रजनी खंड में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन नाले की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसे शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

*सेक्टर-जी में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का लिया जायजा*
नगर आयुक्त ने सेक्टर-जी स्थित कथा पार्क में निर्माणाधीन कम्युनिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

*शहर में बनाए जा रहे 40 आंगनबाड़ी केंद्र*
निरीक्षण के क्रम में नगर आयुक्त ने जोन-8 में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के भवन का भी निरीक्षण किया। नगर निगम द्वारा शहर में कुल 40 आंगनबाड़ी केंद्रों के भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

*कश्मीरी मोहल्ला इंटर कॉलेज में निर्माणाधीन क्लासरूम का निरीक्षण*
इसके बाद नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार ने कश्मीरी मोहल्ला इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माणाधीन क्लासरूम सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति देखी। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

*जोन-1 के जोनल कार्यालय का निर्माण शीघ्र पूरा करने के कड़े निर्देश*
नगर आयुक्त ने जोन-1 स्थित चकबस्त का भी निरीक्षण किया, जहां जोन-1 के नए जोनल कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने तथा इसे शीघ्र पूर्ण कराने के कड़े निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *