यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में सेन्ट्रल बार एसोसिएशन रायबरेली के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाई एवं पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश चन्द्र यादव ने कहा कि संविधान के दायरे में लोकतांत्रिक तरीके से अधिवक्ताओं के हित में जो भी सम्भव होगा करूँगा, उनके हितों से कभी समझौता नहीं करूँगा। उन्होंने कहा कि महामंत्री रहते हुए समाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री मुलायम सिंह यादव को सेन्ट्रल बार में आमंत्रित किया था। उस समय नेताजी ने विपक्ष में होते हुए भी पार्टी फंड से पांच लाख रूपये बार एसोसिएशन को दिया था। समाजवादी पार्टी ने तहसील से लेकर माननीय उच्च न्यायालय तक अधिवक्ताओं के चेम्बर बनवाये थे। समाजवादी पार्टी के अलावा किसी अन्य राजनैतिक दल ने अधिवक्ताओं के हित में कोई काम नहीं किया है।
समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ0 एस0यू0 खान एवं जिला उपाध्यक्ष नीलेश यादव ने किया। अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता पी.एल. पाल एवं संचालन पूर्व अध्यक्ष ओपी यादव ने किया। समाजवादी अधिवक्ता सभा के अध्यक्ष सौरभ सिंह ने समारोह को सफल बनाया।
इस अवसर पर सर्वश्री चन्द्रराज पटेल, राम सिंह यादव, मुकेश रस्तोगी, राजेन्द्र यादव, रामे यादव, प्रमुख गौरा मुन्नू लाल, रवीन्द्र यादव, के.डी. यादव, शुभम पाल, शिवम प्रकाश सोनकर, पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी मो0 इलियास, अधिवक्ताओं में रज्जू खान, गंगा प्रसाद रस्तोगी, अखिलेश माही, अनिल यादव, राहुल निर्मल बागी, हेमंत कुशवाहा, उमाकान्त तिवारी, अरविन्द यादव, आलोक विक्रम सिंह, मनोज श्रीवास्तव, श्रीराम वर्मा, मनोज सिंह, धर्मेन्द्र यादव, रंजीत यादव, शैलेश पाल, संदीप यादव, रमेश यादव, जितेन्द्र यादव, नितिन कुमार, रेशमा बानो, कमलेश यादव, महेन्द्र कुमार, चक्रपाणि, ममता यादव, विनोद कुमार सुखराज वर्मा, हेमंत यादव आदि अधिवक्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।