अगर पप्पू यादव पैगंबर के नाम पर ऐसी टिप्पणी करते, तो सर तन से जुदा होता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ विश्व हिन्दू रक्षा परिषद द्वारा लखनऊ के विशाल खंड-2, गोमती नगर स्थित कार्यालय पर पप्पू यादव के सनातन-विरोधी बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया तथा उनका पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि सनातन धर्म, साधु-संतों और धार्मिक परंपराओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणियां किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पप्पू यादव द्वारा संत समाज और भगवा वस्त्र की गरिमा पर प्रश्न उठाना करोड़ों सनातनियों की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है।

गोपाल राय ने कहा कि यदि पप्पू यादव किसी अन्य धर्म के पैगंबर के संबंध में इस प्रकार की टिप्पणी करते, तो संभवतः देश में गंभीर प्रतिक्रिया देखने को मिलती और “सर तन से जुदा” की बात हो जाती। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की सहिष्णुता और शांति को उसकी कमजोरी समझना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि साधु-संतों के वेश का उदाहरण देकर पूरे संत समाज पर आरोप लगाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। संत परंपरा भारतीय संस्कृति, सभ्यता और सनातन मूल्यों की पहचान है। किसी एक व्यक्ति के आचरण के आधार पर पूरे संत समाज की गरिमा पर प्रश्नचिह्न लगाना स्वीकार नहीं किया जा सकता |

गोपाल राय ने यह भी कहा कि पप्पू यादव द्वारा पहने गए कुर्ते पर राम मंदिर का चित्र अंकित था। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ पाप और गलत कार्यों से सने हों, उनके द्वारा भगवान के पवित्र मंदिर को अपने वस्त्र पर धारण करना सनातन समाज की भावनाओं को आहत करने वाला है।

राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था, श्रद्धा और संघर्ष का प्रतीक है तथा उसकी पवित्रता और गरिमा के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब देश की संसद में श्रीराम मंदिर जैसे पवित्र विषयों को लेकर आरोप-प्रत्यारोप किए जाते हैं, तो यह केवल राजनीतिक बहस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और भावनाओं से जुड़ा विषय बन जाता है। विश्व हिन्दू रक्षा परिषद सनातन धर्म और धार्मिक आस्थाओं के अपमान के प्रत्येक प्रयास का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से विरोध करेगा। गोपाल राय ने सरकार से मांग की कि पप्पू यादव अपने बयान पर देश के सभी सनातनियों और संत समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की गरिमा, श्रीराम मंदिर की पवित्रता और संत समाज के सम्मान की रक्षा के लिए विश्व हिन्दू रक्षा परिषद सदैव संघर्षरत रहेगा। उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से मनीष राय, हिमांशु धवल, दिलीप सिंह, पंकज अग्रवाल, ओम शंकर गुप्ता, अनिल यादव, ममता चौधरी, उमा शंकर, शिवम कश्यप, कार्तिका माथुर, शुभम श्रीवस्ताव, कौशल किशोर द्विवेदी, भव्य श्रीवास्तव एवं अन्य लोग मौजूद रहें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *