सनातन रक्षा संगठन नें सांसद पप्पू यादव की निकाली शव यात्रा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश

लखनऊ सनातन रक्षा संगठन ने संसद भवन के प्रांगण में सांसद पप्पू यादव के द्वारा सनातन के अपमान के विरोध में लखनऊ के हज़रतगंज में श्रीराम टावर से GPO पार्क तक पप्पू यादव की शव यात्रा निकाली जिसमे बड़ी संख्या में संतो ने, युवाओ ने और सनातन के मानने वालो ने भाग लिया। ज्ञात हो की कल संसद भवन में पप्पू यादव ने साधु के भेष में संसद भवन में नाटक किया। जिससे की भारत के सभी सनातनी नाराज और क्षुब्ध हो गए। बार बार विपक्षिओ द्वारा सनातन के अपमान से क्षुब्ध होकर सनातन रक्षा संगठन ने पप्पू यादव के खिलाफ शव यात्रा निकाल जो की आज प्रातः 11 बजे से प्रारम्भ हुआ।

शव यात्रा में राम नाम सत्य है के नारे के साथ साथ पप्पू यादव मुर्दा बाद, राहुल गाँधी मुर्दाबाद और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के नारे लगे। सनातन रक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुरोध राय ने कहा की सनातन का अपमान एक परंपरा बन गया है।

अपने आप को चर्चा में लेन के लिए लोग अक्सर सनातन का अपमान कर रहे है। अनुरोध राय ने कहा की पप्पू यादव को उनके किये की सजा मिलेगी। अब सनातन का अपमान करने की छूट किसी को भी नहीं मिलेगी। अनुरोध राय ने घोषड़ा की की भारत का जो भी सनातनी पप्पू यादव का गला काट कर लाएगा सनातन रक्षा संगठन उसको 51 लाख रूपये का इनाम देगा।

उक्त शव यात्रा में लखनऊ के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों से भी लोग और संत आये थे जिनमे पप्पू यादव के प्रति भारी नाराजगी थी। इस कार्यक्रम में मुख्या रूप से मुकेश तिवारी , अखिलेश सिंह , शैलेन्द्र दीक्षित, शत्रुघ्न त्रिपाठी , आनंद मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *