यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
उप संपादक संजय मिश्रा
अलीगढ़ श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा खैर रोड अलीगढ़ स्थित श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर पवित्र सावन मास में प्रथम सोमवार को श्रावण मेला 2026 का आयोजन किया गया। यहां पर मध्य रात्रि बारह बजे से ही श्री खेरेश्वर महादेव का पूजन कर जलाभिषेक प्रारंभ हो गया।वहीं समिति अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि शाम तक लगभग साढ़े लाख भक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन किए और रात्रि में बाबा का भव्य श्रृंगार के बाद विशेष आरती की जाएगी।समिति महामंत्री ऋषि ओम शर्मा ने बताया कि पूरे मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों व फूल मालाओं से सजाया गया है और मंदिर में 200 सेवादारों ने व्यवस्था संभाली।समिति के कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मंदिर परिसर में 38 सीसीटीवी कैमरे से लगाए गए हैं और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा जहां पर प्रशासनिक अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट आदित्य बंसल,सीओ महेश कुमार,एसडीएम गजेंद्र पाल सिंह,इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह और चौकी प्रभारी अभिमन्यु शर्मा की पूरी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया।इसके अलावा 104 आरएएफ.डिप्टी कमांडेंट ब्रजेश मीना,असिस्टेंट कमांडेंट अरुण ओनिपाल और इंस्पेक्टर कोशपाल उपाध्याय की पूरी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इतना ही नहीं मुख्य महंत प्रहलाद गिरी गोस्वामी रात्रि काल श्री खेरेश्वर महादेव की महा आरती करेंगे।प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि मेले में आई हुई सभी माता बहनों के लिए चाट पकौड़ी की दुकान,बच्चों के लिए झूले,खेल खिलौने की दुकान लगाई गई थी।इस अवसर पर सूबेदार डी. एस.चौहान,नरेन्द्र ठाकुर,राकेश शर्मा,छोटेलाल शर्मा,घमंडी सिंह वर्मा,सोहनलाल शर्मा,आनंद गिरि, ऋषि शर्मा,अशोक तोमर,नरेंद्र सिंह चौधरी,जितेंद्र सिंह,दिगंबर सिंह, सोनू शर्मा,अमन गिरी,रामकुमार शर्मा,रजनीश तोमर,हरीश कुमार, विश्वजीत सिंह,अभिनाश सिंह, केदारी लाल,मनीष अग्रवाल वूल, धर्मेंद्र राघव,सुनील सिंह,हिमांशु कश्यप,रामकुमार गुप्ता,ऋषि पाल, नित्तो ठेकेदार और साहिल कुमार आदि मौजूद रहे।