यूपी लाइव न्यूज़ 24उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय ने प्रयागराज स्थित होटल ज़ोन कनेक्ट बाय द पार्क में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की युवा-विरोधी नीतियों और पेपर लीक माफिया पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में “ज़ीरो टॉलरेंस” का दावा करने वाली सरकार में गुजरात की ब्लैकलिस्टेड कंपनियों को बार-बार ठेके देकर प्रयागराज में दिन-रात पढ़ाई करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। जब छात्र अपने हक के लिए आवाज़ उठाते हैं तो उन पर प्रशासनिक कार्रवाई की जाती है। कोटा और देहरादून में अनुमति रद्द करने के दस्तावेजी प्रमाण प्रस्तुत करते हुए उन्होंने बताया कि जिस मैदान में जननायक श्री राहुल गांधी जी का कार्यक्रम रद्द किया गया, वहीं बाद में एक पॉप सिंगर को शो की अनुमति दे दी गई, जो प्रशासन की तानाशाही और दोहरे रवैये को बयां करता है।
अजय राय जी ने बताया कि पीड़ित छात्रों के संघर्ष में उनके साथ खड़े रहने के लिए नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी 8 तारीख को प्रयागराज आ रहे हैं। वे शाम 6:00 बजे से केपी ग्राउंड (सेंट पीटर्स मैदान) में छात्रों की गूँज कार्यक्रम के तहत युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है और इसमें किसी पार्टी का झंडा या राजनीतिक गतिविधियां नहीं होंगी, बल्कि केवल छात्रों के मुद्दों की बात होगी।
राहुल गांधी दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर 3:15 बजे प्रयागराज पहुंचेंगे और शाम 5:30 से 6:15 बजे तक आनंद भवन/स्वराज भवन में विश्राम के बाद शाम 6:00 से 8:30 बजे तक KP ग्राउंड में छात्रों के बीच रहेंगे। इसके बाद रात 9:30 बजे उड़ान भरकर 10:45 बजे दिल्ली लौट जाएंगे। प्रशासन को समय से सूचना दे दी गई है और यह संवाद तय समय पर मजबूती से संपन्न होगा।
इस प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय सचिव श्री वीपी सिंह जी, प्रवक्ता संजीव सिंह जी, कोषाध्यक्ष-यूपी कांग्रेस श्री शिव पांडेय जी, वरिष्ठ नेता गण श्री शेखर बहुगुणा जी/श्री हरिकेश त्रिपाठी जी, शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी जी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।