नव अगस्त की तिरंगा यात्रा को लेकर प्रदेश कार्यालय में तैयारी बैठक, भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ ने की सहभागिता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आगामी 9 अगस्त को आयोजित होने वाली भव्य तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ की ओर से सहभागिता की गई। बैठक में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, प्रदेश मंत्री रजनी पांडेय, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक योगेश शुक्ला एवं ओ.पी. श्रीवास्तव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव का प्रतीक है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर तिरंगा यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया ।

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर ने कहा कि 9 अगस्त को प्रातः 8 बजे मुख्यमंत्री आवास (5, कालिदास मार्ग) से लोक भवन तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि लोक भवन के बाहर “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का मंचन आयोजित किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश की सभी विधानसभाओं में भी तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जाएगा।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने सभी मंडल अध्यक्षों, पार्षदों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं से अधिकतम संख्या में सहभागिता सुनिश्चित कर तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने पर जोर दिया।

बैठक में भाजपा लखनऊ महानगर एवं जिला लखनऊ के मंडल अध्यक्ष, पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *