यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष-अनुसूचित जाति विभाग राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय राय से आज इंदिरा भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, नई दिल्ली में एक अत्यंत महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक के दौरान नवनियुक्त सचिव गणों ने आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की।
इस विशेष बैठक में उत्तर प्रदेश में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने, आगामी रणनीतियों को धार देने तथा जन-सरोकार से जुड़े विभिन्न बुनियादी मुद्दों पर बहुत ही विस्तार से और सकारात्मक माहौल में चर्चा संपन्न हुई।
मुलाकात करने वाले नवनियुक्त सचिव गणों में श्री अभिषेक दत्त जी, श्री कुणाल चौधरी जी, श्री जगदीश चंदर जांगिड़ जी, श्री संजीव आर्य जी, श्री वरुण चौधरी जी एवं श्री अब्दुल हन्नान जी शामिल रहे, जिन्होंने पूरी ऊर्जा और निष्ठा के साथ कांग्रेस पार्टी की लोक-कल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को राज्य के कोने-कोने में हर एक नागरिक तक पहुँचाने का अपना दृढ़ संकल्प दोहराया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पुनः सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई संगठनात्मक ज़िम्मेदारियों के लिए हृदय से हार्दिक बधाई देती है और उनके यशस्वी एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना करती है, आप सभी के साझा अनुभवों, अटूट निष्ठा और युवा ऊर्जा के बल पर उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को एक नई दिशा, अभूतपूर्व मजबूती और व्यापक विस्तार मिलेगा।