खेरेश्वर धाम मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को उमड़ा भक्तों का सैलाब

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

देखने को मिला आस्था और भक्ति का अनूठा संगम

अलीगढ़ श्री खेरेश्वर महादेव व दाऊजी महाराज समिति द्वारा पवित्र श्रावण मास में खैर रोड स्थित श्री खेरेश्वर महादेव मंदिर पर द्वितीय सोमवार को श्रावण मेला 2026 का आयोजन हुआ।यहां पर मध्य रात्रि बारह बजे से ही श्री खेरेश्वर महादेव का पूजन कर जलाभिषेक प्रारंभ हो गया।समिति के अध्यक्ष गेहराज सिंह ने बताया कि शाम तक लगभग तीन लाख भक्तों ने जलाभिषेक कर भोले बाबा के दर्शन किए।रात्रि में बाबा का भव्य महाकाल के स्वरूप का श्रृंगार हुआ,उसके बाद महा आरती की गई।समिति महामंत्री ऋषि ओम शर्मा ने बताया कि रात्रि से ही जलाभिषेक चल रहा है और शाम को पूरे मंदिर परिसर रंग बिरंगे फूल, मालाओं और लाइटों से सजाया गया है।समिति कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि भव्य श्रावण मेले में अलीगढ़ शहर के अतिरिक्त दूर दराज,देहात के लाखों भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।मीडिया प्रभारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि भोलेनाथ के अलग अलग स्वरूपों की काँवर लेकर भक्त रामघाट नरोरा से गंगाजल लेकर आए और श्री खेरेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जबकि यहां पर 1000 से अधिक डाक कांवड़, कलश कांवड़ लेकर आए भक्तों ने जलाभिषेक किया।खास बात ये है कि इस अवसर पर यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक गोविंद जी,विभाग सेवा प्रमुख मनवीर जी,लोधा खंड संघ चालक दीपेंद्र जी,सत्येंद्र जी ने भी जलाभिषेक किया जबकि इस दौरान यहां पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन,पुलिस अधीक्षक नगर आदित्य बंसल, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार गौतम और प्रवीण कुमार तोमर के अलावा लेखपाल दीपक वार्ष्णेय, सुरेंद्र कुमार,पंकज सिंह,प्रदीप कुमार,इंस्पेक्टर बालेंद्र सिंह,चौकी प्रभारी अभिमन्यु शर्मा की पूरी टीम ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया और इसके बाद मुख्य महंत प्रहलाद गिरी गोस्वामी जी ने रात्रिकाल श्री खेरेश्वर महादेव की महाआरती सम्पन्न कराई।इस अवसर पर यहां घमंडी सिंह वर्मा,सोहन लाल, सूबेदार डीएस.चौहान,नरेन्द्र ठाकुर, राकेश शर्मा,छोटेलाल शर्मा, आनंद गिरि,ऋषि शर्मा,अशोक तोमर,नरेंद्र सिंह ठेकेदार आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *