यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सरोजनीनगर की धरती पर आयोजित ‘भव्य तिरंगा यात्रा बाइक रैली’ में उमड़ी जेन जी युवाशक्ति, मातृशक्ति, राष्ट्रशक्ति और सरोजनीनगर परिवार की अभूतपूर्व ऊर्जा।
तिरंगा हमें याद दिलाता है कि जाति, धर्म, क्षेत्र और भाषा से ऊपर हमारी सबसे बड़ी पहचान भारतीय होने की है। इसी राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को नमन किया गया, तिरंगे रंग के गुब्बारों का विमोचन हुआ और सामूहिक “वन्दे मातरम्” के गायन के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आर.पी. सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति ने यात्रा के उत्साह को और बढ़ाया।
यह यात्रा उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और वीर जवानों के त्याग को नमन है, जिनके बलिदान के कारण आज हमारा तिरंगा स्वाभिमान से लहरा रहा है। साथ ही, यह जेन जी पीढ़ी को देश के इतिहास, कर्तव्य और राष्ट्रीय एकता से जोड़ने का माध्यम भी बन रही है।
“हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा” की भावना जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही हैं