यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ हजरतगंज स्थित हलवासिया कोर्ट में आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की योजना रचना एवं तैयारियों के संदर्भ में आयोजित बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह नेसहभागिता की । बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं, सहभागिता एवं आयोजन को प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर जी, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया,पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष इकबाल सिंह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित गुप्ता जी, निर्मल सिंह जी, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल जी, सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, दीपक शुक्ला, कुमकुम राजपूत, मनोज गुप्ता, सतवीर सिंह आनंद एवं मीडिया प्रभारी अनुराग साहू सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।