रायबरेली संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस की अहम बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी

आज रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत जगतपुर, दीनशाह गौरा, ऊंचाहार और रोहनिया ब्लॉकों में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं।

बैठक में पंजाब सरकार के पूर्व मंत्री व ए आई सी सी ऑब्जर्वर कुलजीत सिंह पी सी सी ऑब्जर्वर श्री बृजेन्द्र मिश्रा जी, श्री संजय सिंह जी और श्री इन्दल रावत जी ने मुख्य रूप से शामिल होकर कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और सीधा संवाद स्थापित किया।

इस दौरान पूर्व विधायक श्री अजय पाल सिंह जी, पूर्व प्रत्याशी श्री अतुल सिंह जी, समन्वयक श्री छत्रेश कुमार एस. टौंक जी और जिला महामंत्री/प्रभारी श्री शिवानंद मौर्य जी सहित सभी स्थानीय पदाधिकारियों व ऊर्जावान कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पार्टी को वैचारिक व सांगठनिक रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *