आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

रिटेल सेक्टर के व्यापारियों के व्यापार को बचाने के लिए, देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में लखनऊ के सांसद एवं देश के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह से शुक्रवार को मिला

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद श्री राजनाथ सिंह को रिटेल सेक्टर के व्यापारियों की समस्याएं बताई

श्री राज नाथ सिंह ने केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से इस विषय पर वार्ता कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया

14 अगस्त ,शुक्रवार उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल देश में रिटेल ट्रेड पॉलिसी एवं ई-कॉमर्स पॉलिसी बनवाने की मांग को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में केंद्रीय रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर शाम 4:00 बजे मिला
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रिटेल सेक्टर के व्यापारियों की समस्याओं को केंद्रीय रक्षा मंत्री के सामने रखा तथा उनसे हस्तक्षेप एवं सहयोग की मांग करते हुए देश में ई-कॉमर्स पॉलिसी और रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनवाने की मांग की
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस विषय पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से वार्ता कर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया
प्रतिनिधिमंडल मंडल में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मण्डल पर के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता के साथ प्रदेश मंत्री संदीप सिंह गौर, ट्रांसपोर्ट नगर आदर्श व्यापार मंडल के महामंत्री सुरेंद्र मोर्य, युवा व्यापारी अखिल प्रताप सिंह,शौर्य प्रताप सिंह, शलभ गुप्ता शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *