समाजवादी पार्टी, का लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर जोर दार प्रदर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार से गोमूत्र खरीद नीति को स्पश्ट करने की मांग को लेकर मंगलवार को लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने अपने हाथों में गोमूत्र की बोतलें लेकर प्रदर्शन करते हुए मांग की है कि सरकार बताएं की गोमूत्र खरीद की दुकानें कहां खुली है और गोमूत्र कहां बिकेगा।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता हाथों में गोमूत्र की बोतलें, पोस्टर और बैनर लेकर हजरतगंज पहुंचे थे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कई तरह की तख्तियां दिखाईं, जिन पर लिखा था ‘10 रुपये लीटर गोमूत्र टैंकरों में बेचना है‘ और ‘योगी जी गोमूत्र की दुकानें कहां हैं?
प्रदर्शन में सर्वश्री शिवशंकर लोधी राजपूत, राज साहनी, प्रवेश कुमार यादव, इंजी0 अभिषेक यादव, संतोष पाल, अनुराग मिश्रा, गौरव सिंह, राजकुमार गौतम, दिनेश मिश्रा, केशू प्रजापित, नागेन्द्र लोधी, इंजी0 अनिल कुमार, आशीष लोधी, हर्षित सिंह, दारा सिंह, जयमंगल, सुरेश यादव, सुनील कुमार एडवोकेट, आनन्द कुमार, अवनीश यादव, अभिजीत सिंह, मोहित कनौजिया, विकास कुमार, जीतू कश्यप, सागर धानुक, अयाज खान, मोहम्मद आमिर, दीपक राजवंशी आदि नेता और कार्यकर्ता शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *