यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
महापुरुषों के सम्मान का मॉडल बन रहा सरोजनीनगर, राष्ट्रनायकों की स्मृतियों को सहेजने में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल बनी प्रेरणा
पद्म विभूषण, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय श्री कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की पांचवीं पुण्यतिथि पर लखनऊ के ‘भारत रत्न’ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित भव्य श्रद्धांजलि समारोह में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी एवं श्री ब्रजेश पाठक जी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री धर्मपाल सिंह जी, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना जी सहित अनेक मंत्रिगण, जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बाबूजी के सुपुत्र एवं पूर्व सांसद श्री राजवीर सिंह जी ‘राजू भैया’ तथा पौत्र एवं राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह जी की उपस्थिति ने समारोह को भावनात्मक गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाबूजी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कल्याण सिंह जी केवल एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि सुशासन, हिंदू गौरव, संघर्ष और राष्ट्रसेवा के जीवंत प्रतीक थे। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के प्रति सेवा का संकल्प निरंतर आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
महापुरुषों के सम्मान का मॉडल बन रहा सरोजनीनगर
सरोजनीनगर महापुरुषों और राष्ट्रनायकों के सम्मान में अग्रणी भूमिका निभा रहा है और आज महापुरुषों के सम्मान के एक मॉडल के रूप में उभर रहा है। डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ की भव्य प्रतिमा, अटल चौक, भगवान परशुराम, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाएं तथा गुरु नानक द्वार, महाराणा प्रताप स्मृति द्वार सहित अनेक स्मृति द्वार एवं श्रद्धांजलि स्थल स्थापित किए गए हैं। ये स्थल हमारी गौरवशाली विरासत, महापुरुषों के आदर्शों और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा के केंद्र बन रहे हैं।
सरोजनीनगर में बाबूजी की स्मृति को स्थायी स्वरूप देने के लिए डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से जन-सहयोग (CSR) के माध्यम से अंसल A3 चौराहे के निकट उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित कराई गई तथा चौक का सुंदरीकरण कराया गया। यह प्रतिमा आज बाबूजी के विचारों और आदर्शों का प्रेरणा-स्तंभ बनी हुई है।
बाबूजी के सुशासन के सिद्धांतों से प्रेरित होकर डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ के माध्यम से सरोजनीनगर के प्रत्येक वार्ड तक विकास एवं जनकल्याण पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, क्योंकि शिक्षा ही समर्थ और आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है।
डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बाबूजी के पदचिह्नों पर चलते हुए सरोजनीनगर को विकास, शिक्षा, सुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव के नए शिखर तक ले जाने का संकल्प निरंतर जारी रहेगा। महापुरुषों की स्मृतियों को सम्मान देना केवल इतिहास का स्मरण नहीं, बल्कि उनके आदर्शों को वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के जीवन में उतारने का प्रयास