यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
आज लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में पीएम (मध्याह्न भोजन) योजना के अंतर्गत आयोजित रसोइया सम्मान एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण समारोह को उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संबोधित करते हुए कहा
विद्यालयों में अध्ययनरत नौनिहालों के लिए प्रतिदिन स्नेह, सेवा और समर्पण के साथ पौष्टिक भोजन तैयार करने वाली हमारी रसोइया माताओं-बहनों का सम्मान करना मेरे लिए अत्यंत आत्मीय एवं गौरवपूर्ण क्षण रहा।
इस अवसर पर उनके अथक परिश्रम और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सभी रसोइया बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए।
बच्चों के पोषण और स्वस्थ भविष्य की नींव मजबूत करने में रसोइया बहनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए सरकार पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), उत्तर प्रदेश सरकार श्री संदीप सिंह , सदस्यगण, विधान परिषद रामचंद्र प्रधान अवनीश कुमार विधायक नीरज बोरा सलाहकार, मुख्यमंत्री अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग पार्थ सारथी सेन शर्मा मुख्य महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया श्री दीपेश राज जी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे