सांसद राजनाथ सिंह के प्रयासों से बढ़ीं जनसुविधाएं, अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया शुभारंभ

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर उत्तर प्रदेश

लखनऊ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। इसी क्रम में कैंट विधानसभा क्षेत्र के चन्द्रभान गुप्ता मोती नगर वार्ड स्थित चन्द्रा नगरी कॉलोनी में ओपन जिम, बच्चों के झूले का शुभारंभ भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।

भाजपा लखनऊ महानगर आनंद द्विवेदी ने पार्क में पौधारोपण कर कहा कि भारत सरकार रक्षा मंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह के प्रयासों से लखनऊ संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों में निरंतर गति मिल रही है जिसे लखनऊ का चौमुखी विकास हो रहा हैं। कॉलोनी में पार्क के जीर्णोद्धार, सड़क निर्माण एवं पानी की टंकी सहित कई विकास कार्य कराए गए हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार जनसुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में पूर्व पार्षद सुरेंद्र सिंह, कैंट मंडल-3 अध्यक्ष मानस बारी, भाजपा नेता रवि प्रकाश जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष अतुल सिंह, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री अनुराग सोनकर, कॉलोनी अध्यक्ष डॉ. शंकर माधव नाटू, उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र नागपाल, इंजीनियर उमेश साहू, सचिन रवि मूंगनानी एवं अन्य पदाधिकारी व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *