यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
बाराबंकी के विधानसभा हैदरगढ़ में संविधान बचाओ पीडीए जन पंचायत का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाजी अयाज अहमद ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मिठाई लाल भारती ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बहुजन समाज से संविधान, आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज को केवल बाबा साहब को मानने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उनके विचारों और संघर्षों को भी अपनाना होगा। समाज के विकास और सम्मान तथा अधिकार की रक्षा के लिए राजनीतिक सत्ता की मास्टर चाभी की जरूरत है।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम मगन रावत पूर्व विधायक, वरिष्ठ नेता गौतम रावत, विश्राम राज पासी, परशुराम यादव विधानसभा अध्यक्ष हैदरगढ़, हिमांशु यादव जिला महासचिव, पप्पू सिद्दीकी पूर्व अध्यक्ष प्रत्याशी, धर्मेंद्र वर्मा, रामबाबू भारती सुदर्शन राष्ट्रीय महासचिव सपा अंबेडकर वाहिनी, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव श्रीमती ममता रावत (पार्षद) सोनू भारती गिहार राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, सनी रावत राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम बक्श रावत, दिनेश प्रताप सिंह पूर्व प्रमुख हैदरगढ़, राम रूप रावत, राजेश वर्मा, रामाधीन कोरी, मीना यादव, सीताराम रावत, रामदयाल रावत, सत्यनाम निषाद, रामविलाश रावत, रामकिंकर रावत, अवधराम रावत मातादीन रावत उमेश क्रांतिकारी अजीत यादव, प्रदीप रावत, निर्भय रावत आदि भारी संख्या में मौजूद थे।