लखनऊ संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के उपलक्ष में आयोजित समरसता भोज में सम्मिलित हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ नीरज सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती कार्यक्रम के अंतर्गत वेद अमरीश सोनवानी जी के आवास पर आयोजित समरसता भोज में वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने सहभागिता कर क्षेत्रीय नागरिकों एवं कार्यकर्ता बंधुओं के साथ आत्मीय संवाद किया।

संत रविदास महाराज जी ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। उनके विचार हम सभी को बिना भेदभाव के एकजुट होकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री आनंद द्विवेदी जी, मीडिया प्रभारी श्री अनुराग साहू जी, प्रदेश अनुसूचित मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष श्री रामचंद्र कनौजिया जी,श्री अंजनी श्रीवास्तव जी, महामंत्री श्री सतेंद्र सिंह जी, श्री कुंदन गौतम जी, पार्षद श्री पुरुषोत्तम पुरी जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *