योगी सरकार का बड़ा फैसला: मिल एम बी बी एस इंटर्न का स्टाइपेंड बारह हजार से बढ़कर पच्चीस हजार डॉ. राजेश्वर सिंह ने जताया आभार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

2. प्रतिनिधित्व से निर्णय तक: MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में वृद्धि का डॉ. राजेश्वर सिंह ने किया स्वागत

लखनऊ 25 अगस्त 2026

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश कैबिनेट द्वारा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS इंटर्न का मासिक स्टाइपेंड ₹12,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे युवा चिकित्सकों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने 10 जुलाई 2026 को पत्र संख्या RS/5022/MIN/26 के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष MBBS इंटर्न के स्टाइपेंड में वृद्धि का विषय उठाया था। पत्र में इंटर्नशिप की कठिन एवं जिम्मेदारीपूर्ण प्रकृति, बढ़ती महंगाई तथा अस्पतालों में इंटर्न की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए स्टाइपेंड बढ़ाने का अनुरोध किया गया था।

कैबिनेट के निर्णय पर डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय सरकार की युवा हितैषी सोच और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उन्होंने कहा कि स्टाइपेंड में ₹12,000 से ₹25,000 की वृद्धि से प्रदेश के हजारों MBBS इंटर्न को महत्वपूर्ण आर्थिक राहत मिलेगी, उनका मनोबल बढ़ेगा और वे अपने चिकित्सकीय प्रशिक्षण एवं मरीजों की सेवा पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि युवा चिकित्सकों को सशक्त बनाना, मजबूत एवं स्वस्थ उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण निवेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *