यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ स्कूल क्रिकेट को देशभर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अलीगढ़ निवासी एवं नेशनल अवॉर्ड विनर राहुल कुमार भाटी को स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव रिंकू दीक्षित द्वारा नियुक्ति पत्र जारी करते हुए राहुल कुमार भाटी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।उन्होंने कहा कि राहुल कुमार भाटी की कार्य क्षमता,संगठनात्मक अनुभव,युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की सोच एवं खेलों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल भाटी के नेतृत्व में स्कूल क्रिकेट को देश के विभिन्न राज्यों एवं जिलों तक और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा उभरती हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।नवनियुक्त CEO राहुल कुमार भाटी ने इस अवसर पर स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। राहुल भाटी के अनुसार उनका प्रयास रहेगा कि स्कूल स्तर पर क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित अवसर,बेहतर मंच और अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का अवसर मिले।देश के विभिन्न क्षेत्रों में छिपी हुई युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना और स्कूल क्रिकेट को मजबूत आधार प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।राहुल कुमार भाटी की नियुक्ति पर ईश्वर दास वर्मा,प्रदीप रावत,रईस पाल सिंह, राजेश गुप्ता,मेघराज सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों,खेल प्रेमियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में स्कूल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया नई उपलब्धियां हासिल करेगा