लखनऊ पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद उन्होंने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

सबसे पहले सदर बाजार स्थित 311, प्रभु दयाल रोड निवासी रविंद्र गुप्ता के आवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से भेंट कर संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने न्यू गणेशगंज स्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता लखविंदर पाल के आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

इसके बाद पूर्व भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता के महानगर क्षेत्र स्थित 201, शुभम अपार्टमेंट आवास पर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से भेंट की और उन्हें सांत्वना दी।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, विधान परिषद, मुकेश शर्मा, राम चंद्र प्रधान सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *