यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
आज केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय, गौरीगंज में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजीव गांधी निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी वरुण चौधरी अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा एवं संजय गांधी हॉस्पिटल के प्रशासक श्री मनोज मुट्टू जी द्वारा विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
इस निबंध प्रतियोगिता में संसदीय क्षेत्र के 51 कॉलेजों के लगभग 1700 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
🏆 प्रतियोगिता के विजेता—
🥇 प्रथम पुरस्कार: मोनिका सरोज — फ्रिज
🥈 द्वितीय पुरस्कार: अंजलि वर्मा — LCD
🥉 तृतीय पुरस्कार: मो. अरमान — वॉशिंग मशीन
इसके साथ ही 51 कॉलेजों के 153 छात्र-छात्राओं को भी उत्कृष्ट प्रतिभागिता के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री प्रदीप सिंघल जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।