डॉ. राजेश्वर सिंह के 181 सप्ताह से लगातार चल रहे “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान में नीलमथा को विकास की नई दिशा का संकल्प

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

डॉ. राजेश्वर सिंह की जनसेवा पहल से नीलमथा में 187 जनसमस्याओं पर कार्रवाई, शिक्षा-खेल और महिला सशक्तिकरण को मिला बल

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में सरोजिनी नगर में जनसेवा का विस्तार, नीलमथा से शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और महिला सशक्तिकरण को नई गति

सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा स्वर्गीय माँ तारा सिंह की प्रेरणा से निरंतर आयोजित “आपका विधायक, आपके द्वार” जनसंवाद अभियान के 181वें सप्ताह का आयोजन रविवार को JVR Resort, नीलमथा में किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों एवं विशिष्टजनों का अभिनंदन करते हुए जनसुनवाई, सम्मान समारोह, विद्यार्थियों को साइकिल वितरण एवं युवाओं को स्पोर्ट्स किट वितरण सहित विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में डॉ. राजेश्वर सिंह ने नीलमथा सहित पंडित खेड़ा, गौली एवं बदाली खेड़ा जैसे क्षेत्रों की विकास आवश्यकताओं एवं जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों से इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नीलमथा में पिछले चार वर्षों के दौरान जितनी सड़कें बनी हैं, उतनी पिछले दस वर्षों में नहीं बनीं, हालांकि क्षेत्र में अभी भी सड़कों, नालियों एवं जलनिकासी से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं। सड़क, नाली एवं तालाबों पर हुए अतिक्रमण को भी इन समस्याओं का प्रमुख कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि नीलमथा के समग्र विकास के लिए एक वृहद विकास योजना तैयार करने के संबंध में मुख्य नगर अधिकारी एवं LDA के VC से बातचीत हो चुकी है तथा क्षेत्र की समस्याओं के व्यापक समाधान के लिए मुख्यमंत्री से विशेष फंड उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में जनता की ओर से 187 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनका अध्ययन कर सड़क निर्माण सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान लगातार 181 सप्ताह से प्रत्येक रविवार आयोजित हो रहा है और इसके माध्यम से गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनी जाती हैं। स्थानीय स्तर पर समाधान योग्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाता है, जबकि शासन एवं विभागीय स्तर की समस्याओं के लिए संबंधित विभागों एवं शासन को पत्र भेजे जाते हैं। अब तक 14,000 से अधिक पत्र भेजकर जनसमस्याओं के समाधान का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि निरंतर जनसंपर्क और जनसेवा का यह अभियान सरोजिनी नगर की विशिष्ट पहचान बन चुका है और उनका संकल्प है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचे। इसी क्रम में कार्यक्रम में मातृशक्ति के सम्मान के अवसर पर पूर्व पार्षद जमुना देवी, भागीरथी धामी, मीनू रावत, किरण सिंह, रामेश्वरी, रेनू रावत, रंजू झा, शकुंतला, तारा सिंह एवं किरण रानी को सम्मानित किया गया। वरिष्ठ एवं विशिष्टजनों के सम्मान में शौर्य चक्र से सम्मानित चंचल सिंह दशेला, परमानंद त्रिपाठी, महावीर अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, राम कुमार चौहान, के. पी. शर्मा, कैलाश नाथ अवस्थी, अरुण मिश्रा, वी. एन. राय, सुग्रीव सिंह राघव, सरदार रंजीत सिंह, रमेश बिष्ट, मंजू गुप्ता, दुर्गा प्रसाद, आर. पी. सैनी, एस. के. पांडेय, उदय प्रताप सिंह, सुधीर राजपाल, मंजू सिंह, पी. पी. पंत, भवानी भट्ट एवं मुकेश नादान को शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर नारियों आनंदी देवी, दुर्गा देवी एवं उमा सिंह का सम्मान कर उनके त्याग, साहस एवं राष्ट्रसेवा को नमन किया गया। आनंदी देवी के पति स्व. नायक सूबेदार दर्शन पाल ने ऑपरेशन पराक्रम (2003) में, दुर्गा देवी के पति लांस नायक ज्ञान सिंह रावत ने कारगिल युद्ध में 3 गढ़वाल राइफल्स के साथ तथा उमा सिंह के पति हवलदार उदय प्रताप सिंह ने ऑपरेशन रक्षक (2001) में सेना मेडल के साथ राष्ट्रसेवा की।

शिक्षा को अपनी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल बताते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कंप्यूटर शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना आवश्यक है। सरोजिनी नगर में अब तक 70 स्कूलों में Digital Library एवं Smart Class स्थापित कराई गई हैं और 500 से अधिक कंप्यूटर उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे दसियों हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। लगभग 2,000 मेधावी बच्चों को कंप्यूटर, टैबलेट एवं साइकिल उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। कार्यक्रम में शिवानी राजपूत, नितिन सिंह, मुस्कान विश्वकर्मा, लोकेश, अंजू रावत, लक्ष्मी रावत, रिद्धिमा, खुशी पाल, आयुषी गुसाईं, कशिश, अपेक्षा, अनुष्का कुमारी, वंदना रावत, समीर, कोमल सिंह, दीपिका प्रसाद, रामबाबू कुमार, श्रेया राजपूत, सूर्य प्रकाश सिंह चौहान एवं जाह्नवी साहू सहित 20 लाभार्थी विद्यार्थियों को साइकिल वितरित की गईं। उन्होंने अभिभावकों एवं वरिष्ठ नागरिकों से बच्चों को लगातार प्रेरित एवं प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की अपील करते हुए मेधावी बच्चों के सम्मान की परंपरा को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया। इसी क्रम में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में बी.बी.ए. ऑनर्स के गोल्ड मेडलिस्ट छात्र वेंकटेश नारायण प्रसाद शुक्ला जी तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में साइबर लॉ की गोल्ड मेडलिस्ट छात्रा शिवानी शुक्ला जी को उनके परिजनों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। साथ ही जूडो-कराटे की नेशनल चैंपियनशिप की सिल्वर पदक विजेता इंद्रवीरा सिंह बिष्ट जी तथा जुनाली सिंह बिष्ट जी को भी सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक अनुराग चतुर्वेदी का उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम में मंदिरों से संबंधित प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर भी आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। डॉ. सिंह ने बताया कि सरोजिनी नगर में अब तक 250 से अधिक मंदिरों का जीर्णोद्धार एवं पुनरोद्धार कराया गया है तथा मंदिरों में Solar Lights, रंगाई-पुताई, बैठने के लिए benches एवं hand pumps जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। रेतेश्वर महादेव मंदिर, झाड़ेश्वर महादेव मंदिर एवं जल साईनाथ मंदिर के लिए सरकार से करोड़ों रुपये की धनराशि उपलब्ध कराए जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास एवं सौंदर्यीकरण को आगे भी प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने के उद्देश्य से सरोजिनी नगर में 300 से अधिक Sports Clubs स्थापित किए गए हैं तथा उन्हें निःशुल्क Sports Kits उपलब्ध कराई गई हैं। बेटियों की खेलों में भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें घर से बाहर निकलकर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर अवसर और सुविधाएं मिलनी चाहिए। इस दिशा में रितु दीदी सहित टीम के सदस्यों के योगदान की भी सराहना की गई।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरोजिनी नगर में अब तक 170 से अधिक तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा लगभग 2,500 सिलाई मशीनें मातृशक्ति को उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि काम करने की इच्छुक महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर मिल सकें। कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन के आधार पर एक और तारा शक्ति केंद्र स्थापित करने की घोषणा की गई। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आवश्यकता के अनुसार भविष्य में और अधिक तारा शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने सरोजिनी नगर में आपसी सहयोग, सम्मान एवं समर्पण की भावना को क्षेत्र की बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि रात में भी यदि किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता की सूचना मिलती है तो Team Rajeshwar एवं क्षेत्रवासी तत्काल सहायता के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक एकजुटता सरोजिनी नगर की विशिष्ट पहचान है।

डॉ. सिंह ने कहा कि लगातार विकास कार्य होने के बावजूद बढ़ती आबादी और तेजी से हो रही बसावट के कारण नई आवश्यकताएं पैदा होती रहती हैं, इसलिए भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार नई योजनाएं तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नगर आज स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। क्षेत्र में लोक बंधु अस्पताल, Max Hospital, Apollo Hospital, Wilson Hospital एवं Tender Palm Hospital जैसे प्रमुख स्वास्थ्य संस्थान हैं, जबकि बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय, शकुंतला विश्वविद्यालय तथा University of Foreign Languages के नए कैंपस सरोजिनी नगर की शैक्षणिक क्षमता को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मजबूत कनेक्टिविटी के कारण सरोजिनी नगर को Metro, International Airport एवं चार Expressways से जुड़ाव प्राप्त है, जो निवेश, रोजगार एवं विकास के नए अवसर खोल रहे हैं। मुख्यमंत्री के सहयोग से नई विकास योजनाओं के स्वीकृत होने और लखनऊ के लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास की यह गति आगे भी जारी रहेगी।

प्रदेश की कानून-व्यवस्था का उल्लेख करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है तथा अपराधियों एवं माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की गई है। सुरक्षित वातावरण के कारण महिलाएं एवं बेटियां आत्मविश्वास के साथ काम और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज भारत की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और केंद्र एवं प्रदेश में मजबूत सरकार के कारण विकास कार्यों को गति मिली है। उन्होंने विकास एवं कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए सरकार को और मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने बड़ी संख्या में JVR Resort, नीलमथा पहुंचकर जनसंवाद में भाग लेने के लिए क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे और उनकी टीम जनता के कार्यों के लिए 24 घंटे समर्पित हैं तथा आज प्राप्त सभी 187 प्रार्थना-पत्रों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसेवा का संकल्प यही है कि जनता की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचे, हर वर्ग को सम्मान मिले, युवाओं एवं विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिलें, मातृशक्ति आत्मनिर्भर बने और सरोजिनी नगर विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *