आज समाजवादी पार्टी कार्यालय में एप के माध्यम से पदाधिकारियों की हुई बैठक

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय, लखनऊ में आज जिला/महानगर अध्यक्षों और बूथ स्तर पर एप के माध्यम से क्रियाशील प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा को हटाने के लिए तैयार है। ऐसे में भाजपा साजिश कर सकती है। उससे सावधान रहना है। पीडीए परिवार को बढ़ाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करने के लिए पीडीए की सरकार बनाना है। इस बार किसी भी स्तर पर चूक नहीं करनी है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करती है। हर स्तर पर भ्रष्टाचार भाजपा का एजेंडा है। मतदाता सूची में गड़बड़ी करने का षड़यंत्र कर रही है। सभी लोग जिम्मेदारी से काम करें, बूथ पर वोट डालने के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है उत्तर प्रदेश लगातार प्रगति में पिछड़ता गया है। भाजपा ने समाज में सिर्फ नफरत फैलाने के अलावा और कुछ नहीं किया है। भाजपा विकास विरोधी है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र के प्रति संकल्पित है। मतदाता लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाजवादी पार्टी का पीडीए प्रेम, दया और अपनापन है। पार्टी सबको जोड़कर चलती है। समाजवादी पार्टी सकारात्मक सोच की है।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को निर्देश दिया कि वे अपना व्यवहार ठीक रखें। भाषा संयमित हो। अनुशासन सर्वोपरि हो। सब लोग जिम्मेदारी से काम करें। सबसे बढ़कर यह कि भाजपा की चालों से सावधान रहें, उनके जाल में न फंसे। समाजवादी पार्टी अपनी नीति और कार्यक्रम के आधार पर चुनाव में जाएगी और 2027 में सरकार बनाएगी। विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। जनता समाजवादी पार्टी की तरफ बहुत उम्मीदों से देख रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार में हर वर्ग के साथ न्याय होगा। सबको हक और सम्मान मिलेगा।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल समेत सभी जिला/महानगर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *