बाबा जाहरवीर एवं बाबा अमरनाथ बर्फ़ानी के भक्तों ने किये दर्शन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उप संपादक संजय मिश्रा

अलीगढ़ श्री गोगा जी धाम महेन्द्र नगर निकट राठौर बगीची माधव रोड पर बाबा जाहरवीर जी के जन्मोत्सव का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ।इस अवसर पर बाबा जाहरवीर के भक्तों ने बाबा का दुग्धाभिषेक किया साथ ही कई भक्तों ने सपरिवार बेंड बाजों के साथ पोशाक भी चढ़ाई।यहां प्रातः से ही हवन कुंड में भक्त गोला अर्पित करते रहे और बाबा से विश्व शांति की कामना की एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।प्रातः दस बजे बाबा जाहरवीर रथ मे सवार होकर भक्तों को दर्शन देने निकले यह रथयात्रा श्री गोगाजी धाम से प्रारम्भ होकर राठौर बगीची,काली मंदिर होते हुए पुनः गोगाजी धाम पर संपन्न हुई इसके उपरांत बाबा जाहरवीर जी को भोग अर्पित करने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ जिसमे सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।श्री गोगाजी धाम के गद्दी संचालक विकास माधव एवं गुरुमाता विजेता गुप्ता ने बाबा की विशेष आरती की।इस कार्यक्रम में बाबा विकास माधव,मनोरमा देवी, माधव गुरुमाता,विजेता गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आधुनिक,डॉ. विनोद भारद्वाज,शिव कुमार वार्ष्णेय मॉडर्न ब्रेड,विकास गुप्ता बालाजी, नवरतन वार्ष्णेय,पुनीत मित्तल, सुमित वार्ष्णेय रियल एस्टेट,अखिल वार्ष्णेय,संजय वार्ष्णेय,अनुज वार्ष्णेय,रामसेवक,सपना गुप्ता, महेश गुप्ता,राकेश गुप्ता,शुभम सक्सेना,दीपांशु सेठ,हिमांशु वार्ष्णेय,ओम सक्सेना,रवि विआ, शशांक वार्ष्णेय,प्रवीण वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता विक्टर और सुनील क्लासिक आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *