यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुसुम कांता फाउंडेशन एवं मंथन वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने के साथ ही शिक्षकों को सम्मानित किया स्व. कुसुम कांता का जीवन संगीत, साहित्य और शिक्षा के प्रति समर्पित रहामुख्यमंत्री ने कहा
प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारी सरकार भी प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक, व्यावहारिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के साथ ही शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक कैबिनेट मंत्री खजान दास विधायक श्रीमती सविता हरबंस कपूर फाउंडेशन की संस्थापक विदूषी निशंक समेत अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।