सरोजनी नगर में डिजिटल क्रांति का विस्तार: डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल से एल डी ए कॉलोनी में 18वें रण बहादुर सिंह डिजिटल एजुकेशन सेंटर का शुभारंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

एक संकल्प से 18 केंद्रों तक: सरोजनीनगर में 2022 में शुरू हुई डिजिटल शिक्षा क्रांति ने रचा नया मुकाम- डा॰ राजेश्वर सिंह

लखनऊ। सरोजनी नगर में डिजिटल शिक्षा और तकनीकी सशक्तिकरण की दिशा में डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल ने आज एक और महत्वपूर्ण पड़ाव हासिल किया। सेक्टर D1, LDA कॉलोनी, कानपुर रोड में 18वें रण बहादुर सिंह डिजिटल शिक्षा एवं सशक्तिकरण केंद्र का विधिवत शुभारंभ हुआ। यह केंद्र विद्यार्थियों और युवाओं को डिजिटल शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण एवं कौशल विकास के अवसर उनके निकट उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

वर्ष 2022 में सरोजनी नगर से शुरू हुई इस पहल की प्रेरणा डॉ. राजेश्वर सिंह के पूज्य पिता श्री रण बहादुर सिंह जी के शिक्षा और समाजसेवा के प्रति समर्पण से जुड़ी है। उनका मानना था कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी आधार है। इसी विचार और उनके जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने आधुनिक तकनीक को शिक्षा और युवाओं के कौशल विकास से जोड़ने का संकल्प लिया।

इसी संकल्प के साथ वर्ष 2022 में शुरू हुई डिजिटल शिक्षा की यह पहल आज 18 केंद्रों तक पहुंच चुकी है। इन केंद्रों का उद्देश्य डिजिटल संसाधनों को शिक्षा, कौशल, रोजगार, उद्यमिता और ई-गवर्नेंस से जोड़कर इन सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुंचाना है।

सरोजनी नगर में अब तक लगभग 60 विद्यालयों में 500 कंप्यूटर उपलब्ध करवाए जा चुके हैं। वहीं 31 कॉलेजों में डिजिटल लाइब्रेरी तथा 44 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेस स्थापित की जा चुकी हैं। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अध्ययन और सीखने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।

अब तक स्थापित 17 डिजिटल केंद्रों के माध्यम से 9,000 से अधिक नागरिकों को निःशुल्क ई-गवर्नेंस सेवाएँ तथा 1,250 से अधिक युवाओं को आधुनिक डिजिटल कौशल का प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। इन केंद्रों के माध्यम से युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के साथ रोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने और नागरिकों को आवश्यक सरकारी सेवाएँ उनके निकट उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया जा रहा है।

डॉ. राजेश्वर सिंह का मानना है कि डिजिटल ज्ञान आज केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, रोजगार और विकास के नए अवसरों की आधारशिला है। इसी सोच के साथ उनकी पहल का उद्देश्य है कि सरोजनी नगर का कोई भी विद्यार्थी या युवा संसाधनों के अभाव में आधुनिक तकनीक और नए अवसरों से वंचित न रहे।

18वें केंद्र का शुभारंभ इसी निरंतर प्रयास की अगली कड़ी है। केंद्र के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को आधुनिक तकनीक और डिजिटल कौशल से परिचित कराने तथा बदलती तकनीकी दुनिया के अनुरूप आवश्यक दक्षताएँ विकसित करने के अवसर उपलब्ध होंगे।

‘डिजिटल सरोजनी नगर’ से ‘सशक्त सरोजनी नगर’ की ओर

इन केंद्रों का विस्तार केवल डिजिटल सुविधाओं को बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि ज्ञान, कौशल और अवसरों को स्थानीय स्तर तक पहुंचाने की पहल है। लक्ष्य है कि सरोजनी नगर के विद्यार्थी और युवा तकनीक का उपयोग अपनी शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार एवं उद्यमिता के लिए कर सकें और क्षेत्र की विकास यात्रा में सक्रिय भागीदार बनें।

इस अवसर पर पार्षद कौशलेन्द्र द्विवेदी, सेक्टर संयोजक सर्वेश पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) नीता दीक्षित, बूथ अध्यक्ष निशा सिंह, वार्ड अध्यक्ष सुनीता लांबा, बूथ अध्यक्ष अरुणीश अवस्थी, बूथ अध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी, बूथ अध्यक्ष अभिनव शर्मा एवं बूथ अध्यक्ष देवी प्रसाद पाण्डेय, सहित रामाशंकर त्रिपाठी, अमृता वर्मा एवं ओंकार नाथ शुक्ला सहित पार्टी के सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

18वां डिजिटल केंद्र उस संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसमें शिक्षा को सशक्तिकरण का आधार, तकनीक को अवसरों का माध्यम और युवा शक्ति को विकास की सबसे बड़ी ताकत माना गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *