लखनऊ समाजवादी पार्टी, कार्यालय में आयोजित की गई समाजवादी छात्र सभा की बैठक को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने किया संबोधित

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी छात्र सभा की बैठक बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव रहे। छात्र सभा के कार्यकर्ता एवं नेता नीली पैंट और नीली टी-शर्ट में बड़ी संख्या में मौजूद थे।
श्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा नई पीढ़ी को दिशा भ्रमित करने पर लगी है। 2027 का विधानसभा चनुाव लोकतंत्र बचाने का चुनाव होगा। भाजपा राज में शिक्षा-रोजगार के रास्ते बंद कर दिए हैं। नफरत फैलाना और समाज को बांटने का ही उनका एजेंडा है। भाजपा विकास की विरोधी है। इसलिए परिवर्तन अवश्यंभावी है।
श्री यादव ने कहा कि नई पीढ़ी के विकास में समाजवादी विचारधारा सहायक हो सकती है। शिक्षा-रोजगार की जो व्यवस्था समाजवादी सरकार में हुई थी भाजपा ने उसको बनाए रखने के बजाय बर्बाद करने का ही काम किया है। समाजवादी सरकार के समय ही विकास कार्य हुए थे। भाजपा सरकार के पास गिनाने के लिए एक भी काम नहीं है। समाजवादी सरकार में सभी को मुफ्त इलाज की व्यवस्था का लाभ मिलता था। गंभीर बीमारियों हार्ट, किडनी, कैंसर, लीवर जैसी बीमारियों का भी मुफ्त इलाज होता था। लखनऊ में उच्च स्तरीय कैंसर अस्पताल की स्थापना की गई थी जिसे भाजपा सरकार ने बर्बाद कर दिया है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भारत में कृषि क्षेत्र पर निर्भरता है। इसके विकास और उत्पादन वृद्धि के लिए किसान को सुविधाएं मिलनी चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। किसान उपेक्षित है और कर्जदार है। मजबूरी में उसे आत्महत्या करनी पड़ रही है। नौजवान को रोजगार के अवसर नहीं मिल रहे हैं।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादियों की नए भारत के निर्माण में बड़ी जिम्मेदारियां है। लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता का रास्ता समाजवाद का रास्ता है। आर्थिक-सामाजिक आरक्षण की व्यवस्था जो हमें संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने दी उसे समाप्त करने की कोशिशें हो रही है। समाजवादी कार्यकर्ताओं को काशी में संयम रखना है और जन-जन तक पीडीए का संदेश पहुंचाना है। इसके माध्यम से ही सकारात्मक परिवर्तन संभव होगा। उन्होंने सभी से भाजपा से सावधान रहने को कहा क्योंकि वह षडयंत्रकारी पार्टी है और मुद्दों से भटकाने में शातिर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *