रायबरेली दिशा बैठक में सड़कों की बदहाली पर राहुल गांधी ने अधिकारियों से मांगा जवाब, तस्वीरें दिखाकर उठाए सवाल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

रायबरेली सांसद एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज रायबरेली के बचत भवन में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में जिले की बदहाल सड़कों और गड्ढों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
राहुल गांधी ने अपने मोबाइल पर टूटी सड़कों और गड्ढों की तस्वीरें दिखाते हुए पी डब्लू डी सहित संबंधित अधिकारियों और जिलाधिकारी से सवाल किया कि सड़क निर्माण एवं मरम्मत के लिए धन उपलब्ध होने के बावजूद सड़कों की स्थिति ऐसी क्यों है।
उन्होंने अधिकारियों से सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने, संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को चिह्नित करने और जिम्मेदारी तय करने पर जोर दिया
बैठक में अमेठी सांसद किशोरीलाल शर्मा की भी मौजूदगी रही।
संबंधित अधिकारियों ने खराब सड़कों एवं गड्ढों को ठीक कराने की बात कही।
बैठक में सड़क निर्माण की गुणवत्ता, मरम्मत और जवाबदेही सुनिश्चित करने का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *