लखनऊ उन्नाव मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

आज पार्टी कार्यालय उन्नाव में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड की मासिक बैठक यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष श्री अंकित यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में यूथ ब्रिगेड के संगठन द्वारा छात्रों, नौजवानों एवं किसानों के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ पर कम से कम 10 लोगों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई।इस दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर सक्रिय एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूथ बिग्रेड के सभी नगर अध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों एवं ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी-अपनी कमेटियों को मजबूत करने तथा बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने के निर्देश दिए गए।एवं नए पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देकर पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की जिला कार्यकारिणी में मुदस्सिर ताज को जिला उपाध्यक्ष, समीर को जिला सचिव और भगवंत नगर के सिकंदरपुर कर्ण में सौरभ कुमार जी को ब्लॉक अध्यक्ष , सुमेरपुर ब्लॉक में ज्ञानेंद्र यादव जी को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।इस मौके पर मुदस्सर ताज ,विनोद यादव ,मयंक, सुदीप चौधरी, राजकुमार रावत,आदर्श रवि , पंकज शर्मा,सुभाष चंद्र लोधी, कपिल, ज्ञानेंद्र कुमार , सौरभ यादव, ऋषि दिव्वेदी,हर्ष शर्मा और सचिन सहित यूथ बिग्रेड के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *