उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कीर्तिनगर, टिहरी गढ़वाल में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर उनके विचारों, सपनों और सुझावों को जाना। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर निबंध लेखन के माध्यम से विद्यार्थियों ने जिस आत्मविश्वास और स्पष्ट सोच के साथ अपने प्रदेश के भविष्य की कल्पना रखी, वह अत्यंत प्रेरणादायी है।

इस संवाद में यह अनुभव हुआ कि हमारे युवा केवल अपने भविष्य की चिंता नहीं करते, बल्कि शिक्षा, रोजगार, तकनीक, पर्यटन, खेल और गांवों के विकास से लेकर एक सशक्त एवं आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सपना भी देखते हैं। विद्यार्थियों के विचारों को सुनना और उनकी आकांक्षाओं को समझना हमारे लिए इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज के यही विद्यार्थी कल के उत्तराखंड की दिशा तय करेंगे।

हमारा प्रयास है कि सरकार और युवाओं के बीच संवाद निरंतर बना रहे और उनके विचार विकास की योजनाओं को नई दिशा दें। ‘विकसित भारत–विकसित उत्तराखंड’ का संकल्प हमारे युवाओं की प्रतिभा, सोच और सामर्थ्य से ही साकार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *