समाजवादी पार्टी,की नीतियों से प्रभावित होकर अयोध्या से पूर्व रहेसूर्यकांत पाण्डेय ने अखिलेश यादव की उपस्थिति में ग्रहण की समाजवादी पार्टी की सदस्यता

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व एवं समाजवादी पार्टी की नीतियों पर आस्था जताते हुए आज पूर्व मंत्री श्री तेज नारायण पाण्डेय पवन पाण्डेय के सौजन्य से सूर्यकांत पाण्डेय पूर्व प्रत्याशी अयोध्या प्रबंध निदेाक, अशफाक उल्लाह खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान, अयोध्या की अगुवाई में लगभग तीन दर्जन अयोध्या के प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
श्री अखिलेश यादव ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि नए साथियों के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। अयोध्या की सभी 5 सीटों पर विधानसभा चुनावों में जीत मिलने की आशा बढ़ गई है। सभी का पूरा सम्मान होगा।
श्री यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का भरोसा दिया। वहां लोग श्रद्धा से आते हैं। उनके लिए समाजवादी सरकार में भजन स्थल बनाया गया था।
अयोध्या के सभी लोगों ने एक स्वर में 2027 में श्री अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। श्री सूर्यकांत पाण्डेय ने सदस्यता ग्रहण करते हुए श्री अखिलेश यादव का इन शब्दों से अभिनंदन किया। ‘कबीर का सच अम्बेडकर का अधिकार, पेरियार का प्रश्न, फुले का प्रकाश, सावित्री बाई की शिक्षा, बिरसा का विश्वास, अशफाक की वफा, आजाद की ललकार, मंटो की बेबाकी, विद्रोही की पुकार, संविधान की आत्मा। श्री सूर्यकांत पाण्डेय के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल प्रमुख लोगों में सर्वश्री अजय पाण्डेय, राजा पाण्डेय, अंशुल, सत्य प्रकाश पाण्डेय, राजू तिवारी प्रह्लाद तिवारी, रवि प्रताप सिंह कक्कू, बलवंत यादव, आकाश सिंह, शाहब अहमद खान अजहरी, फैज अहमद खान, जमशेद फैजाबादी, एडवोकेट विनीत कनौजिया, एडवोकेट अमीर हमजा, एडवोकेट आकाश गौड़, एडवोकेट विकास सोनकर, शुभ जायसवाल, वेद प्रकाश शुक्ला, चंद्र भान पाल, अंकित पाण्डेय, शिवम्, ऋषि ओम पाण्डेय, जगराम चौहान, राजित राम, सौरभ यादव, सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार अमन सिंह, सरदार मनदीप जोहल, सरदार करन सिंह, उजैर खान, इं0 सुल्तान खान, अनिल मौर्या, मोहम्मद फैजान, परवेज कासमी, मुशीर खान विवेक पाण्डेय, चंदन त्रिपाठी आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *