समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने मृतक मदन बिहारी तिवारी के परिवार से की बात करी घटना की निंदा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी उत्तर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी/प्रवक्ता सुश्री पूजा शुक्ला ने स्वर्गीय मदन बिहारी तिवारी के परिवार से आज लखनऊ स्थित भरतनगर में मुलाकात कर संवेदना प्रकट की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा दी गई एक लाख रुपये की सहयोग राशि परिवार को दिया।
सुश्री पूजा शुक्ला ने श्री अखिलेश यादव से पीड़ित परिवार की बात करवायी, परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए श्री अखिलेश यादव का आभार और धन्यवाद किया।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है, और प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया।
स्माजवादी पार्टी लखनऊ की उत्तर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याषी सुश्री पूजा शुक्ला ने कहा कि हम परिवार के साथ खड़े है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी और गुंडे खुले आम घूम रहे हैं और शासन प्रशासन इसको रोकने में नाकाम है। यह स्थिति बेहद दुखद है और अतिनिन्दनीय है।
इस मौके पर पर श्री ललित तिवारी (पार्षद), अभिषेक मिश्रा, डॉ.हमजा बिलाल, सुधीर मौर्य, सरकार यादव, अनिरुद्ध त्रिपाठी, ऋषि यादव, अनुराग यादव आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *