यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल शाहजहांपुर जनपद के पुवायां विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां कस्बा पुवायां स्थित गायत्री पैलेस में आयोजित पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव, विधायक, पूर्व मंत्री एवं जनपद प्रभारी श्री अताउर्रहमान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल ने विधानसभा अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों, फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों, जोनल प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों, बूथ प्रभारियों एवं बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा, पूर्व एमएलसी अमित यादव, जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा नेता जितेंद्र प्रसाद गौतम, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, पुवायां विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा, प्रदेश सचिव विजय सिंह, सरदार राजवीर सिंह बाठ, जिला महिला सभा अध्यक्ष किरण कठेरिया, सपा नेत्री रागिनी सिंह चौहान, ददरौल विधानसभा अध्यक्ष मुनेंद्र पाल सिंह यादव, जलालाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, सपा विशेष आमंत्रित सदस्य नीरज मिश्रा,तिलहर विधानसभा अध्यक्ष संदीप यादव, युवा सपा नेता राजीव राठौर, सपा जिला उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद मिश्रा, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे