समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सुनी व्यापारियों की समस्याएं

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनीष जगन अग्रवाल ने बिलारी नगर में व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान मिलेगा। कहा कि व्यापारियों पर गलत तरीके से छापे डलवाए जाते हैं और सैम्पिलिंग विभाग के साथ मिलकर भाजपाई वसूली करते हैं। कहा कि सपा सरकार बनने के बाद व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए आयोग का गठन किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है और लोकल दुकानदारों का व्यापार छीना जा रहा है। यह सरकार चाहती है कि लोग व्यापार खत्म करके नौकरी करने लगें। बड़े कारोबारियों को फायदा पहुंचाकर मध्यम वर्ग के कारोबारियों को खत्म करना चाहती है।
सपा विधायक हाजी मौहम्मद फहीम इरफान ने कहा कि मौजूदा सरकार ने कारोबार खत्म कर दिए हैं। अब व्यापारियों को भी सपा सरकार का शासन याद आ रहा है। वह चाहते हैं कि 2027 में सपा की सरकार बने और व्यापार पहले की तरह फिर से तरक्की करे।
इस दौरान जिला अध्यक्ष संभल असगर अली अंसारी, सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मौहम्मद उसमान, प्रदेश सचिव व्यापार सभा अजय चौरसिया, विधानसभा अध्यक्ष व्यापार सभा चिराग अग्रवाल, जिला सचिव कसीम आजाद, मनोज कुमार अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, सपन गुप्ता, दीपू गुप्ता, आशू बंसल, मोहित गुप्ता, उज्जवल गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, राजीव शर्मा, आरिफ सैफी, सालिम सैफी, फैसल इरफान, सार्थक गुप्ता, अंकुश गुप्ता, चुन्नू अग्रवाल, सगीर मलिक, सभासद जरीफ अंसारी, वारिस अंसारी आदि समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *