स्नातक-शिक्षक चुनाव में जीत के लिए भाजपा लखनऊ महानगर ने झोंकी ताकत, 2 हजार मतदाता प्रमुखों को मिला प्रशिक्षण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गोमतीनगर स्थित सीएमएस सभागार में स्नातक एवं शिक्षक चुनाव मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह और भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में मतदाता प्रमुखों को प्रशिक्षण देकर चुनावी रणनीति और जिम्मेदारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गए।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के बल पर मतदाताओं तक पहुंच बनानी होगी। उन्होंने मतदाता प्रमुखों से पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने और पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूत प्रबंधन और मतदाताओं से निरंतर संपर्क निर्णायक भूमिका निभाएगा। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर मतदान के प्रति जागरूक करना और संगठन की रणनीति के अनुरूप कार्य करना आवश्यक है।

**23 अक्टूबर तक पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता**

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि स्नातक एवं शिक्षक चुनाव के दोनों प्रत्याशियों की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को 23 अक्टूबर तक पूरी ताकत से जुटना होगा। उन्होंने मतदाता प्रमुखों से मतदाता सूची का गंभीरता से अध्ययन करने, प्रत्येक मतदाता से संपर्क स्थापित करने और पूरी जिम्मेदारी के साथ मतदान सुनिश्चित कराने के लिए कार्य करने को कहा।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक 50 मतदाताओं पर एक मतदाता प्रमुख नियुक्त किया गया है। इस प्रकार करीब दो हजार मतदाता प्रमुखों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिन्हें अपने निर्धारित मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना है।

**वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बनी चुनावी रणनीति**

भाजपा लखनऊ महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि सम्मेलन में एमएलसी एवं स्नातक प्रत्याशी ई. अवनीश कुमार सिंह, शिक्षक प्रत्याशी उमेश द्विवेदी, विधायक डॉ नीरज बोरा, ओ पी श्रीवास्तव, अवध क्षेत्रीय महामंत्री राजीव मिश्रा, नितिन मित्तल, महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, उपनेता मुन्ना मिश्रा, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, राजेश चौधरी, अभिषेक खरे, महेंद्र राजपूत सहित बड़ी संख्या में मतदाता प्रमुख उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *