लखनऊ फैजुल्लागंज के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु कांग्रेस ने उपलब्ध कराई फागिंग मशीनें

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा”मोना” जी के निर्देशानुसार, फैजुल्लागंज के बाढ़ ग्रस्त इलाकों में संक्रामक बीमारियों से बचाव हेतु फागिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।

शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा इन मशीनों के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के प्रकोप को रोका जा सके। जनता की सेवा ही हमारा मुख्य संकल्प है।

इस असवर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट अमित श्रीवास्तव जी, उत्तर विधानसभा प्रभारी शहर उपाध्यक्ष किश्वर जहां जी, शहर उपाध्यक्ष एडवोकेट अभय सिंह जी, फैजुल्लागंज द्वितीय वार्ड अध्यक्ष संजय वाल्मीकि जी, शहर सचिव इमरान राजू जी, पूर्व पार्षद शैलेंद्र तिवारी जी, उमा शंकर पांडे जी, विशाल राजपूत जी, ब्रजेश सिंह जी, अमित त्यागी जी और आशुतोष मिश्रा जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *