यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
यूपी-यूके न्यूरोकॉन-2026 का आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय और आयोजन सचिव डॉ. पंकज गुप्ता के नेतृत्व में हुआ। शनिवार को इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कन्वेंशन सेंटर में सुबह से शाम तक न्यूरोसर्जरी, न्यूरोलॉजी, रीढ़ की सर्जरी और न्यूरोइंटरवेंशन से जुड़े विषयों पर व्याख्यान और चर्चा हुई।
दोपहर में आयोजित उद्घाटन समारोह में इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश माननीय जस्टिस अरिंदम सिन्हा मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रोफेसर मज़हर हुसैन, संरक्षक एवं मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. ए.के. वर्मा, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड न्यूरोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अवधेश जायसवाल, आयोजन अध्यक्ष डॉ. मुकुल पांडेय और आयोजन सचिव डॉ. पंकज गुप्ता मंचासीन रहे। अपने संबोधन में माननीय जस्टिस सिन्हा ने चिकित्सा क्षेत्र में निरंतर सीखने और नई तकनीकों से परिचित रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विशेषज्ञों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं और इसका लाभ मरीजों को बेहतर उपचार के रूप में मिल सकता है। उन्होंने सम्मेलन के आयोजन की सराहना करते हुए प्रतिभागियों से अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग जनसेवा में करने का आह्वान किया।
डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि हॉल- ए में दिन के शुरुआती सत्रों में माइग्रेन के नए उपचार, पार्किंसन रोग के विविध लक्षण, गर्दन में स्पेसर और इम्प्लांट का चयन तथा न्यूरो-रिहैबिलिटेशन पर डॉ. रवी उनीयाल, डॉ. निखिल मोदी, डॉ. नवनीत कुमार सिंह, डॉ. अरविंद कुमार अग्रवाल, डॉ. रमाकांत यादव और डॉ. अंकुर बजाज ने विचार रखे। पीनियल ट्यूमर पर डॉ. वर्नन लियो वेल्हो, मेनिंगियोमा ब्रेन ट्यूमर पर डॉ. आर.सी. मिश्रा, सिर की चोट में कृत्रिम बुद्धिमत्ता की भूमिका पर डॉ. वीरेंद्र देव सिन्हा और गर्दन में होने वाले दबाव (बेसिलर इनवेजिनेशन) पर डॉ. वी.के. जैन ने व्याख्यान दिया।
न्यूनतम चीरे से एन्यूरिज्म सर्जरी, क्रॉनिक सबड्यूरल हेमेटोमा, स्कल बेस मेनिंगियोमा और दूरबीन से रीढ़ की सर्जरी पर डॉ. किशोर चौधरी, डॉ. संजीव कुमार भोई, डॉ. हेमराज बूधू, डॉ. अचल शर्मा और डॉ. एस.एम. रोहिदास ने प्रस्तुतियां दीं। न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं, मिर्गी प्रबंधन, न्यूरोलॉजी में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबरनाइफ रेडियोसर्जरी और ब्रैकियल प्लेक्सस सर्जरी पर डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. आर.के. गर्ग, डॉ. आदित्य गुप्ता और डॉ. पी.एस. भंडारी ने व्याख्यान दिए।
दोपहर में दवे-छाबड़ा व्याख्यान में डॉ. बी.के. मिश्रा ने स्कल बेस सर्जरी में निर्णय लेने पर विचार रखे। मस्तिष्क के एन्यूरिज्म और एवीएम सर्जरी पर डॉ. पारितोष पांडेय, डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. पी.के. महेश्वरी और डॉ. अनिल पी. करापुरकर ने व्याख्यान दिए। कपिल सूद व्याख्यान में डॉ. अचल श्रीवास्तव ने मूवमेंट डिसऑर्डर्स में भारत में एक विशेष प्रकार एससीए-12 और भारत में एटैक्सिया की स्थिति पर व्याख्यान दिया। शाम के सत्रों में अल्जाइमर रोग में बायोमार्कर, दूरबीन से स्कल बेस सर्जरी, वेस्टिबुलर श्वानोमा और रीढ़ की सर्जरी के नए आयामों पर डॉ. विवेक कुमार, डॉ. सतनाम सिंह छाबड़ा, डॉ. डी.के. वत्सल, डॉ. राहुल गुप्ता और डॉ. अतुल गोयल ने प्रस्तुतियां दीं।
मेडिकल लॉ और सूचित सहमति, माइक्रो-न्यूरोसर्जरी, ब्रैकियल प्लेक्सस की चोटों, न्यूरोलॉजी में टॉक्सिकोलॉजी और रीढ के फ्रैक्चर पर डॉ. कुणाल नाथ, डॉ. वेद प्रकाश मौर्य, डॉ. अभिषेक शुक्ला, डॉ. वी.एन. मिश्रा और डॉ. नकुल पाहवा ने व्याख्यान दिए। रीढ़ की सर्जरी के सत्र में यूबीई और मोनोपोर्टल एंडोस्कोपी की तकनीकों पर डॉ. आनंद दास, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. प्रवीण त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. अहमद अंसारी और डॉ. अवनीश राय ने अनुभव साझा किए।
न्यूरोलॉजी अपडेट सत्र में जीबीएस, न्यूरोइन्फेक्शन, दूरबीन से रीढ़ की सर्जरी, मूवमेंट डिसऑर्डर और मल्टीपल स्क्लेरोसिस पर चर्चा हुई। हाइड्रोसेफलस, मिर्गी, ट्यूबरकुलस मेनिन्जाइटिस और स्पाइन ट्रॉमा में न्यूनतम चीरे वाली तकनीकों पर डॉ. आतमप्रीत सिंह, डॉ. प्रकाश पांडेय, डॉ. मयंक, डॉ. नीरज शर्मा और डॉ. जितिन बजाज ने विचार रखे।
दोपहर बाद वेस्टिबुलर श्वानोमा सर्जरी, स्ट्रोक प्रबंधन, इंट्रासेरेब्रल रक्तस्राव के दूरबीन से उपचार और पार्किंसन रोग में डीबीएस के चयन पर डॉ. सुधाकर पांडेय, डॉ. भवानी नागरवाल, डॉ. रामेश्वर नाथ चौरसिया और डॉ. दिनकर कुलश्रेष्ठ ने व्याख्यान दिए। मिर्गी, सीएसएफ राइनोरिया और एक्यूट सबड्यूरल हेमेटोमा के उपचार पर डॉ. अर्चना वर्मा, डॉ. प्रतीक पांडा, डॉ. अनूप ठाक्कर, डॉ. कुमार आशीष और डॉ. अमित देओल ने प्रस्तुतियां दीं। अंतिम सत्र में न्यूरोइंटरवेंशन, जटिल इंट्राक्रैनियल एन्यूरिज्म, पुराने कमर दर्द और दूरबीन से लम्बर स्पाइन सर्जरी पर डॉ. मतीन, डॉ. देवांश मिश्रा, डॉ. कमलेश भैसोरा, डॉ. दीपांशु दुबे, डॉ. हनुमान प्रसाद और डॉ. अपराजिता ने व्याख्यान दिए।