गुजरात के बड़नगर स्थित हाटकेश्वर मंदिर में आयोजित विश्व शांति यज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

समानो मन्त्रः समितिः समानी, समानं मनः सह चित्तमेषाम्।
समानं मन्त्रमभिमंत्रये वः, समानेन वो हविषा जुहोमि ।।

गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई
लोक सभा अध्यक्ष ओ बिरला ने कहा
वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पावन आहुतियों और प्रार्थनाओं के मध्य विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं समस्त सृष्टि के मंगल की कामना की। हमारी सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश “सर्वे भवन्तु सुखिनः” संपूर्ण विश्व के सुख, शांति और कल्याण की भावना को अभिव्यक्त करता है।

प्रार्थना है कि सनातन संस्कृति की यह आध्यात्मिक चेतना मानवता को सदैव सद्भाव, करुणा और शांति के पथ पर प्रेरित करती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *