भाजपा लखनऊ महानगर ने मतदाता जोड़ो अभियान चलाकर नए मतदाताओं को जोड़ने का किया कार्य

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा 22, 23 एवं 24 नवंबर को महानगर में व्यापक स्तर पर मतदाता जोड़ो अभियान चलाया जा रहा । अभियान के अंतर्गत प्रदेश, क्षेत्र एवं महानगर के पदाधिकारियों, विधायकों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कैंट विधानसभा के कैंट मंडल-3 अंतर्गत बूथ संख्या 215 पर आयोजित मतदाता जोड़ो अभियान में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभियान को गति दी तथा बूथ पर 50 नए मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने का कार्य किया।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में पंजीकरण आवश्यक है। मतदाता जोड़ो अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता घर-घर पहुंचकर युवाओं एवं छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष विनायक पांडेय, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, बूथ अध्यक्ष अरुण प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *