लखनऊ नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने दिए विकास कार्यों को गति देने के निर्देश

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संस्थापक संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ नगर निगम के मुख्य अभियंता महेश वर्मा ने शहर के विकास कार्यों को लेकर सभी इंजीनियरों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने लखनऊ जोन के सभी इंजीनियरों को पैंच वर्क के कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश दिया। महेश वर्मा ने कहा कि पैंच वर्क के सभी लंबित कार्य तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूरे कर लिए जाएं, ताकि शहर की सड़कों की हालत में सुधार हो सके और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

मुख्य अभियंता ने इस दौरान कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया गया कि वे समयबद्ध तरीके से काम पूरा करें और गुणवत्ता में कोई कमी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *