यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
देहरादून में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस एवं अर्धसैन्य बलों के वीर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सम्मानित किया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि
हमारी सरकार पुलिस बल को आधुनिक, सक्षम और तकनीक-संपन्न बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आधुनिक संसाधनों, उन्नत तकनीक, साइबर अपराधों से निपटने की क्षमता और बेहतर प्रशिक्षण के माध्यम से पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है, ताकि प्रदेश की जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस की विभिन्न वर्दीधारी इकाइयों में रिक्त 1,600 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने सहित पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न घोषणाएँ भी कीं।
इस अवसर पर सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत राज्यसभा सांसद नरेश बंसल माननीय कैबिनेट मंत्री खजान दास विधायक श्रीमती सविता हरबंस कपूर समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।