वाराणसी के बनारस किला लॉन में भीषण आग, तीन दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू, डिप्टी सीएम ने किया था उद्घाटन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

वाराणसी : बाबतपुर में बीजेपी नेता के बनारस किला लॉन में सोमवार शाम अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया. तीन फायर टेंडर ने करीब एक घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया.बनारस किला लॉन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री अशोक चौरसिया का है. 18 अप्रैल को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने लॉन का उद्घाटन किया था. फिलहाल आग लगने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.
जानकारी के अनुसार, परिसर में वेल्डिंग का काम चल रहा था. इसी से निकली चिंगारी से लाॅन में आग लग गई. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिख रही थीं. सूचना पर दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची.
एक फायर टेंडर का पानी खत्म हो गया, तो दूसरा चेतगंज से मंगवाया गया. लॉन के मैनेजर ने बताया कि आग लगने से किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है. जबकि रेस्टोरेंट के अंदर रखे फर्नीचर एवं अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया.
कानपुर के लोहिया धागा फैक्ट्री में लगी आग, मजदूरों ने भाग कर बचाई जान : चौबेपुर थाना क्षेत्र में थ्रेड्स इंडिया लिमिटेड कंपनी में सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से हड़कंप मच गया. फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर बाहर की ओर भागे निकले. कुछ ही देर में फैक्ट्री के अंदर आग की ऊंची-ऊंची लपटे निकलने लगी. स्थानीय लोगों ने सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया. फिलहाल आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *