नवांगतुक ईओ गौरव पटेल का हुआ स्वागत,संभाला कार्यभार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

शिवगढ़ (रायबरेली)। नगर पंचायत शिवगढ़ के नवागंतुक अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। बुधवार को नगर पंचायत कार्यालय में सभासदों एवं सभासद प्रतिनिधियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर क्षेत्र के अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों से सम्बन्धित मुद्दों से नवागत ईओ को अवगत कराया। उन्होंने साफ-सफाई, जल निकासी, पेयजल व्यवस्था, सड़क मरम्मत एवं प्रकाश व्यवस्था जैसी समस्याओं के समाधान की मांग की है। अधिशासी अधिकारी गौरव पटेल ने जनप्रतिनिधियों की बातों को गम्भीरता से सुनते हुए नगर पंचायत के समग्र विकास और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर सभासद उमेश कुमार, सुखराम तथा सभासद प्रतिनिधि अजय वर्मा, अनिल कुमार विश्वकर्मा, अरविंद मौर्य, मुकेश कुमार, राज बहादुर सिंह,संतोष कुमार, रामगुलाम, सुशील गिरि आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *