यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
– प्रदेश एवं नगरवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
लखनऊ ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों में सहभागिता करते हुए भगवान श्री हनुमान जी के चरणों में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। उन्होंने प्रदेश एवं लखनऊवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।
*ला मार्टिनियर कॉलेज में विशाल भंडारे में की सहभागिता*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने ला मार्टिनियर बॉयज़ कॉलेज, गेट नंबर-4 पर आयोजित ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के विशाल भंडारे में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। आयोजन के लिए कॉलेज प्रशासन एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
*भूतनाथ मार्केट सर्राफा एसोसिएशन के भंडारे में वितरित किया प्रसाद*
महापौर ने आवास विकास पार्किंग, पंचवटी स्वीट्स के समक्ष भूतनाथ मार्केट सर्राफा एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण किया तथा बड़े मंगल की परंपरा को लखनऊ की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पहचान का अभिन्न हिस्सा बताया। उन्होंने आयोजन समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई दी।
*गोमती नगर में श्रद्धालुओं के साथ किया प्रसाद वितरण*
गोमती नगर के विजयंत खंड में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में महापौर ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण में भाग लिया। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को सशक्त करती है। इस अवसर पर उन्होंने आयोजनकर्ता श्री सोहन नेगी एवं मोक्ष एडवरटाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट प्रा. लि. की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
*दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में किया पूजन-अर्चन*
हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी श्री हनुमान मंदिर परिसर में मा० मंत्री कृषि आदरणीय श्री सूर्य प्रताप शाही जी एवं शाही परिवार द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी महापौर शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी के दर्शन एवं पूजन कर प्रदेश और देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मा० मंत्री वित्त एवं संसदीय कार्य आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी तथा मा० राज्यमंत्री कृषि आदरणीय श्री बलदेव सिंह औलख जी भी उपस्थित रहे।
*एलआईसी मंडल कार्यालय में सुंदरकांड पाठ एवं भंडारे में पहुंचीं महापौर
महापौर ने हजरतगंज स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम में भी सहभागिता की। उन्होंने प्रभु श्रीराम एवं संकटमोचन श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा एलआईसी परिवार के लखनऊ मंडल महामंत्री श्री आलोक तिवारी जी, पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा समाज में सेवा, सद्भाव और सहयोग की भावना को बढ़ावा देती है।
*नगर निगम परिसर में आयोजित सुंदरकांड पाठ में हुईं शामिल*
नगर निगम कार्यालय, बालाकदर रोड में केंद्रीय कार्यशाला एवं आर.आर. कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्री शैलेंद्र तिवारी जी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में भी महापौर ने भाग लिया। उन्होंने आयोजन को आध्यात्मिक चेतना और जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताते हुए आयोजन समिति, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं।
*सेवा और समरसता का संदेश देते हैं बड़े मंगल के आयोजन*
महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने कहा कि बड़े मंगल की परंपरा लखनऊ की आस्था, सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में परोपकार, सहयोग और जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने प्रभु श्री हनुमान जी से सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।