दिल्ली तालकटोरा स्टेडियम में यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित रोजगार मेले में पहुंचे अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में नेता प्रतिपक्ष जननायक श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित ” मेघा जाब फेयरसिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के युवाओं के भविष्य के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता का प्रतीक बन गया।
यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक रोजगार मेले में अमेठी के लोकप्रिय सांसद श्री किशोरीलाल शर्मा भी शामिल हुए और युवाओं का उत्साहवर्धन किया।

इस मेले में तीस हजार से अधिक युवाओं ने ऑनलाइन, नौ हजार से अधिक युवाओं ने मौके पर पहुंचकर पंजीकरण कराया, जबकि सात हजार युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों से नौकरी के अवसर प्राप्त हुए।

जब देश का युवा रोजगार की तलाश में भटक रहा है, तब कांग्रेस ने केवल वादे नहीं बल्कि अवसर देने का काम किया है। यही राजनीति का असली उद्देश्य है—युवाओं के सपनों को उड़ान देना और उनके भविष्य को सुरक्षित करना।

राहुल गांधी जी का जन्मदिन सेवा, संघर्ष और रोजगार के संकल्प के नाम रहा।

युवा जुड़ेगा, भारत आगे बढ़ेगा।❤️🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *