यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति से राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह पहल प्रदेशवासियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ये इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों के सफर को और अधिक सहज, सुगम तथा गुणवत्तापूर्ण बनाएंगी।
साथ ही, स्वच्छ ऊर्जा आधारित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रयासों को भी नई गति मिलेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत विकास एवं ग्रीन मोबिलिटी के विजन से प्रेरित डबल इंजन सरकार जनसुविधाओं के विस्तार, आधुनिक परिवहन अवसंरचना के सुदृढ़ीकरण तथा हरित ऊर्जा आधारित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देते हुए विकसित राजस्थान के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ा रही है।