मध्य प्रदेश पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मुख्य मंत्री के साथ की सिंहस्थ 2028 की तैयारियों की समीक्षा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

आज उज्जैन मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय के साथ ‘सिंहस्थ-2028’ की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु लगभग ₹778 करोड़ की लागत से निर्मित किए जा रहे 29.15 किलोमीटर लंबे नवीन घाटों के निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया।

सिंहस्थ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारत की सनातन आस्था, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का विराट प्रतीक है। करोड़ों श्रद्धालुओं के इस महापर्व को सुरक्षित, सुविधाजनक और दिव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा – निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *