यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज प्रभारी जनपद अमेठी के विकासखंड बहादुरपुर अंतर्गत ग्राम जमालपुर-रामपुर में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण को समर्पित गौरवमयी 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ग्राम चौपाल में माननीय राज्यमंत्री श्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुधांशु शुक्ला जी एवं जनपदीय अधिकारियों के साथ सहभागिता कर ग्रामवासियों को संबोधित किया।
इस अवसर पर ग्रामीणों की विभिन्न निजी एवं सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं—प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
ग्राम चौपाल के माध्यम से जनसंवाद स्थापित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनहित, विकास, सुशासन और अंत्योदय के उद्देश्य से संचालित विभिन्न लोककल्याणकारी कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।
भाजपा सरकार का संकल्प है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन सुनिश्चित हो।